धनकुराली में पांडव नृत्य का आयोजन शुरू

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत धनकुराली में पाण्डव लीला का शुभारंभ हो गया है। देव निशान व पाण्डवों के अस्त्र शस्त्र पूजन के साथ ही करीब 15 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया है। प्रधान धूम सिंह राणा ने बताया है कि हर तीसरे साल आयोजित होने वाली पाण्डव लीला को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह बना रहता है। उन्होंने बताया कि 15 दिनों तक आयोजित होने वाली पाण्डव लीला के दौरान गैण्डा वध,मोरु नारायण कोथीग,भीष्म पितामह,दर्योधन वध सहित कई लीलाओं का मंचन किया जायेगा। जिसको लेकर ग्रामीण युवा कलाकार पूर्वाभ्यास में जुटे हैं। पाण्डवलीला समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह राणा, पूर्व क्षेपंस रघुवीर राणा,पूर्ण सिंह राणा,सुबेदार नरेन्द्र राणा, विजय सिंह कैन्तुरा,शुभम कैन्तुरा,मातबर सिंह राणा,सोहन सिंह,कमल सिंह राणा ने कहा कि पाण्डव लीला के तहत मोरुदार कोथिग,गैण्डा वध, द्रोपदी चीर हरण सहित ष्ण लीलाओं का भी मंचन किया जायेगा। इस अवसर पर जयदीप सिंह,सचिन, अनिल सिंह,संदीप सिंह आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *