जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव की सातवीं सांस्कृतिक संध्या पांडवाज ग्रुप के नाम रही। पांडवाज ग्रुप ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ ही युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। रामलीला मैदान में दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में पांडवाज ग्रुप की दमदार प्रस्तुति के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला जज अजय कुमार चौधरी और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने कहा कि पौड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जानी जाती है। तत्पश्चात पांडवाज ग्रुप के कलाकारों ने भोलेनाथ शंकरा.., हे नंदा गौरा.. से संध्या की शुरूआत की इसके बाद तीले धारू बोला.., डाली मुड़ छेलु पता ना.., घुघुति बासूती.., सैजा सैजा.., चला फुलर.., हे जी सरियों मा.., तेरी जै जै करा जै जै हिंवाला.., तेरी रचणा.., मेरी गजणा.., मैन कैन लगाई बदुली.., कांध मा धरली राधा, खैर की ग्याजंली राधा.., संध्या वाली बाँद दियों बरतौंदी.. के साथ ही जागर विधा के कई गीतों से देर रात तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ ही युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दर्शक दीर्घा में दर्शकों ने खूब डांस किया। पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने आयोजन की सफलता के लिए सभी संयोजन समितियों की सराहना की। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी, सांस्कृतिक संयोजक मनोज रावत अंजुल, वरिष्ठ रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल, लोक गायक अनिल बिष्ट, व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा, सचिव देवेंद्र रावत, सतेंद्र रावत, सभासद रेखा, संगीता रावत, बृजमोहन, प्रदीप असवाल, शुभम, युद्धवीर सिंह, सूरज बिष्ट आदि शामिल रहे।