नई टिहरी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाईयों ने पार्टी कार्यालय और दीन दयाल उपाध्याय पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर फूलमालायें अर्पित कर याद किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल व जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी ने कहा कि उपाध्याय का जीवन प्रेरणादाई है। आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सेवा के लिए भी समर्पित करना चाहिए। भाजपा के जिला मीडीया प्रभारी प्रताप सिंह राणा और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने भी उपाध्याय को अविस्मरणीय शख्सियत बताते हुये कहा कि आज भी उनके दिये सिद्धांतों व कर्मों को अनुसरण किया जा सकता है। उन्होंने जीवन को सेवाभाव का आधार बनाया और इससे आज भी लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक गोविंद सिंह रावत सहित भाजपाईयों में गोपी राम चमोली, विजय कठैत, शीशराम थपलियाल,प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, डा प्रमोद उनियाल, अबरार अहम आदि मौजुद रहे। दूसरी ओर सकलाना क्षेत्र के उनियाल गांव में राकेश उनियाल व अरिवंद सकलानी से पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद कर लोगों से उपाध्याय के विचारों से जुड़ने की अपील की।