बीएचईएल परिसर में गुलदार देखने से दहशत

Spread the love

हरिद्वार। मंगलवार देर रात बीएचईएल अस्पताल परिसर में गुलदार की धमक से लोगों में दहशत बनी हुई है। अस्पताल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में गुलदार किसी शिकार के लिए घात लगाता हुआ नजर आ रहा है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बीएचईएल परिसर का अधिकतर क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सीमा से लगा हुआ है। यहां पर अक्सर गुलदार सहित अन्य जंगली जानवरों का आवागमन बना रहता है। गुलदार अक्सर यहां पर कुत्तों को आकर अपना शिकार बनाते हैं। इधर, बीएचईएल परिसर के पास गुलदार की दस्तक के बाद से वन विभाग की टीम ने गश्त बढ़ा दी है। हरिद्वार वन प्रभाग की रेंज हरिद्वार के वन क्षेत्राधिकारी दिनेश नौडियाल ने बताया कि बीएचईएल अस्पताल के पास सीसीटीवी कैमरे में गुलदार देखे जाने की सूचना मिली है। जिसे लेकर सतर्कता बरती जा रही है। गुलदार की उपस्थिति को लेकर वन विभाग की टीम की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *