वन्यजीव हमले में महिला की मौत से क्षेत्र में दहशत

Spread the love

अल्मोड़ा। घर के पास लकड़ी काटने को खेत में गई एक महिला की अज्ञात वन्यजीव हमले में मौत से सल्ट क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इधर, वन विभाग की 20 सदस्यीय दो टीमों ने गांव के आसपास गश्त तेज कर दी है। साथ ही घटना स्थल के आसपास सात कैमरे ट्रेप भी लगा दिए गए हैं। साथ ही पास में एक पिंजरा पहुंचा दिया गया । हालांकि पिंजरा लगाने की अब तक उच्चाधिकारियों से अनुमति नहीं मिली है। झड़गांव ग्राम पंचायत के तया तोक निवासी यशवंत सिंह की पत्नी कमला देवी (38) बुधवार को घर के पास खेत में लकड़ी लाने को गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। इस पर परिजनों और वन विभाग की टीम ने खोजबीन शुरू की। गुरुवार सुबह उसका शव नहर के पास के खेत से बरामद हुआ था। महिला की मौत से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने करीब साढ़े पांच घंटे तक हाईवे भी जाम कर दिया था। इधर, गुरुवार रात और शुक्रवार दिन भर वन विभाग की ओर से गठित 10-10 सदस्यीय दो टीमों ने आसपास और जंगलों, गाड़, गधेरों में गश्त कर हमलावर वन्य जीव की तलाश में अभियान चलाया। रेंजर विक्रम सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास सात कैमरे ट्रैप भी लगा दिए गए हैं। बताया कि मौके पर पिंजरा भी पहुंचा दिया गया है, लेकिन इसकी अनुमति अभी नहीं मिली है। अनुमति के बाद पिंजरा लगा दिया जाएगा। बताया कि लोगों की आवाजाही अधिक होने के कारण पहले दिन कैमरे में वह अज्ञात वन्यजीव कैद नहीं हो पाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *