सीबीआई से कराई जाए पंकज की मृत्यु की जांच

Spread the love

हरिद्वार। धर्मनगरी में दलित समाज की बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने बेलड़ा निवासी पंकज की मृत्यु की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर प्रतिनिधियों ने समाज की महापंचायत बुला कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को टिबड़ी स्थित रविदास मंदिर में आयोजित दलित समाज की बैठक में बेलड़ा में हुई घटना को लेकर दलित समाज ने रोष जताया। बैठक में सतीश कुमार, सीपी सिंह, राजेंद्र श्रमिक, मोदीमल ने आरोप लगाते हुए कहा की सुनियोजित तरीके से षड़यंत्र के तहत घटना को अंजाम दिया गया। सरकार को पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। विरोध कर रहे दलितों पर दर्ज किए गए मुकदमें वापस लिए जाए। साथ ही मृतक पंकज के परिवार को एक करोड़ रूपए का मुआवज और सरकारी नौकरी दी जाए। ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति ना हो, इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। पुलिस की मौजूद्गी में ही असामाजिक तत्वों ने दलित समाज के लोगों पर हमला कर बुरी तरह पीटा। पुलिस ने समय रहते हत्या का मुकदमा दर्ज किया होता। तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।
बैठक के दौरान रोहित कुमार, तीर्थपाल रवि, सुनील कुमार, राजदीप मेनवाल, चंद्रशेखर जाटव, भानपाल सिंह, तीर्थपाल रवि, मोदीमल, पीएल कपिल, सोमपाल, रूपसिंह दधेरा, भानपाल सिंह, सरोज पाल, रूपचंद एडवोकेट, छोटेलाल, ब्रिजेश कुमार, बाबूराम जायसवाल, बलवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *