पंतनगर विवि के कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला

Spread the love

रुद्रपुर। पंतनगर विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा है। मूल छत्तीसगढ़ निवासी 52 वर्षीय जवाहर जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में कृषि श्रमिक के पद पर कार्यरत थे। वहीं परिसर के एन ब्लॉक में सपरिवार रहते थे। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए। सोमवार सुबह लगभग छह बजे उनका बेटा चाय देने कमरे में गया तो पिता को लुंगी के सहारे छप्पर की बल्ली से लटका देखा। बेटे ने इसकी सूचना सुरक्षा विभाग सहित पुलिस को दी। करीब आठ बजे पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। पुलिस मामले को प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या मान रही है। वहीं कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *