पंतनगर के रमन नौसेना में बने सब-लेफ्टिनेंट

Spread the love

रुद्रपुर। विवि परिसर के होनहार छात्र रमन सिंह भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बने हैं। बीते शनिवार को केरल के एझिमाला में भारतीय नौसेना अकादमी आईएनए की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। इसमें भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के 105 आईएनएसी और 35 व 36 नेवल ओरिएंटल कोर्स के कैडेट प्रशिक्षण के बाद पासआउट होकर गुजरे। जीबी पंत षि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में व्यवसाय प्रबंधन के प्राध्यापक और निदेशक विधि ड़ आशुतोष सिंह और गृहणी शालिनी सिंह के पुत्र रमन सिंह ने र्केपस स्कूल पंतनगर से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2019 में उन्होंने एनडीए और एनए की प्रवेश परीक्षा और एसएसबी उत्तीर्ण किया। चार वर्षों तक भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला में प्रशिक्षण लिया और शनिवार को मित्र देशों के आठ जेंटलमैन कैडेट सहित कुल 159 साथियों के साथ पासिंग आउट परेड का हिस्सा बने। पास होने वाले मित्र देशों के कैडेट्स में से तीन श्रीलंका, एक वियतनाम, एक बांग्लादेश, दो म्यांमार व एक मारीशस के कैडेट शामिल रहे। शनिवार को नौसेना कैडेट्स की पासिंग आउट परेड के प्रत्यक्षदर्शी बने परिजनों ने बताया कि वह खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। रमन सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना अकादमी में कैडेट्स को दिया जाने वाला प्रशिक्षण दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रशिक्षणों में से एक है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कैडेट्स विभिन्न नौसेना और तटरक्षक जहाजों व प्रतिष्ठानों के लिए रवाना होते हैं। 20 दिसंबर के बाद रमन सिंह आईएनएस शिवाजी मुंबई में पद संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *