भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता में पारस रहा अव्वल

Spread the love

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विश्व टीवी दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता में नेहरू युवा केंद्र के पारस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजित कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर ने क्षय रोग से संबंधित जानकारी दी। उन्होंन कहा कि जनता की कोटद्वार निवासी काजल बिष्ट का चयन क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी चैंपियन के रुप में किया गया था। काजल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के साथ ही दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में विश्व क्षय रोग दिवस पर अपने विचार साझा किये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण कुमार कहा कि किसी भी कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन बिना जनसहभागिता के संभव नही है। कहा कि देश को टीवी मुक्त करने हेतु जनसहयोग एवं जन जागरूकता अति आवश्यक है। कहा कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जो अधिकतर फेफड़ों को प्रभावित करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीबी के लक्षणों को लेकर यदि दो सप्ताह से अधिक खांसी, लम्बे समय से भूख न लगना, छाती में दर्द, निरन्तर बुखार ,शरीर का वजन घटना, बलगम में खून आने की शिकायत हो तो यह टीवी के लक्षण हो सकते हैं, जिसके लिए सम्बन्धित व्यक्ति अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपनी जांच नि:शुल्क करा सकता है। कहा कि टीबी का संपूर्ण उपचार डा्टस पद्धति से संभव है। सामान्यत: क्षय रोगी का उपचार 6 माह तक चलता है। कहा कि मरीज बीच में दवा छोड दे तो बीमारी गंभीर हो जाती है, इसलिए टीबी के रोगियों को अपनी दवायें निरन्तर से लेना जरूरी है। कहा कि वर्तमान में जनपद में टीबी के कुल 1127 एक्टिव केस हैं, जिनका डाट्स के माध्यम से उपचार चल रहा है। इसके अन्र्तगत टीबी रोगी को प्रतिमाह 500रु0 पोषण भत्ता दिया जाता है। इस दौरान आयोजित भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता में नेहरु युवा केंद्र के पारस ने प्रथम, एएनएमटीसी की छात्रा योगिता ने द्वितीय व कुलानन्द मुंडेपी एवं छात्रा कस्तूरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कमलेश भारती, दामोदर मंमगाई, ममता पटवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *