प्रभारी जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद मुख्यालय में 9 नवम्बर 2020 को 21वें राज्य स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने अपर जिलाधिकारी डॉ0 एसके बरनवाल सहित संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान पौड़ी का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादन एवं समुचित व्यवस्था को चाक चौबंद बनाये रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 11 नवम्बर तक साय 6 बजे से 11 बजे तक समस्त सरकारी भवनों एवं इमारतों को प्रकाशमान किया जाएगा। 9 नवम्बर को 9 बजकर 55 मिनट पर रामलीला मैदान में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। तत्पश्चात विभागीय स्टालों का निरीक्षण करेंगे। साढ़े 10 बजे विकास पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। साढ़े 11 बजे स्मार्ट राशन कार्ड का वितरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *