एडमिशन फीस लेने से अभिभावक नाराज

Spread the love

नई टिहरी। निजी विद्यालयों में पुराने छोत्रों से एडमिशन फीस लेने को लेकर अभिभावकों की नाराजगी सामने आने लगी है। कुछ अभिभावकों ने डीएम इवा श्रीवास्तव को पत्र लिखकर एडमिशन फीस को लेकर निजी विद्यालयों की मनमानी रोकने की मांग भी की है।
अभिभावक ज्योति डोभाल ने डीएम को लिखे पत्र में आल सेंट कान्वेंट स्कूल में पुराने छात्रों से एडमिशन फीस लेने की शिकायत डीएम से की है। इन दिनों निजी विद्यालयों में एडमिशन फीस की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निजी स्कूलों में एडमिशन फीस पुराने छात्रों से वसूले जाने के मामले सामने आ रहे हैं। अधिकांश अभिभावक खुल कर शिकातय नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन स्कूलों की मनमानी से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम को लिखे पत्र में अभिभावकों ने कहा कहा है कि जो छात्र पहले से ही स्कूल में एडमिट हैं, उनसे भी दोबारा एडमिशन फीस लेकर अभिभावकों पर बोझ डाला जा रहा है। जिला प्रशासन से मनमानी फीस पर रोक अंकुश लगाने की मांग की गई है। आल सेंट कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मारिया का कहना है कि अगर फीस को लेकर किसी अभिभावक की कोई समस्या है, तो वह स्कूल आकर बात करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *