अभिभावक पाल्यों को अच्छे संस्कार दें

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : ब्राह्मण मोहल्ला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने उद्धव-गोपी प्रसंग की कथा सुनी। कथा व्यास आचार्य दीपक नौटियाल ने कहा कि भगवान प्रेम के भूखे होते हैं। सच्चे भाव से भगवान के स्मरण मात्र से ही कष्टों का निवारण हो जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपने पाल्यों को अच्छे संस्कार देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कुलवंत चौहान, बलवंत चौहान, रामानंद भट्ट, डॉ. अजय गोयल, पुरुषोत्तम गैरोला आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *