प्रवक्ताओं के पद भरने को सड़क पर उतरे अभिभावक

Spread the love

चमोली : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अउराइंका देवाल अभिभावक अध्यापक संगठन के अध्यक्ष गोबिंद राम सोनी, कोषाध्यक्ष हरेंद्र बिष्ट के आह्वान पर क्षेत्र के अभिभावक बड़ी संख्या में ग्यारह बजे राइंका कैंपस में एकत्रित हुए। जहां पर बैठक के बाद ईच्छोली से देवाल मुख्य बाजार होते हुए जूलूस निकाला। बीडीओ कार्यालय कैंपस में जुलूस पहुंचा, जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अभिभावकों ने कहा कि पिछले छह साल से अंग्रेजी, तीन साल से अर्थशास्त्र और एक साल से भूगोल विषय के प्रवक्ताओं का पद रिक्त चल रहा है। लंबे समय से अभिभावक रिक्त पदों को भरने और भवन निर्माण की मांग के लिए संघर्षरत हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *