जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने विगत 29 दिसम्बर को हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु परगना मजिस्टे्रट पौड़ी गढ़वाल को नामित किया है।
29 दिसम्बर 2020 को सांय लगभग 4 बजे बोलेरो वाहन सतपुली से बुकिंग पर ग्राम ओला कोट पल्ला पट्टी पचिमी मनियारस्यूं जा रहा था। इसी दौरान ग्राम तलसारी की सीमान्तर्गत मोटर मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे गिरकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। परगना मजिस्ट्रेट पौड़ी श्याम सिंह राणा ने कहा कि वाहन दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, वाहन में 4 व्यक्ति घायल हुए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन के दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल द्वारा उन्हें नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी व्यक्ति दुर्घटना के संबंध में जो कुछ भी जानकारी रखता हो वह एक सप्ताह अन्दर किसी भी कार्य दिवस पर परगना मजिस्ट्रेट पौड़ी न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित/मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।