जलेबी दौड़ में परिधि रही अव्वल

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : होली एंजिल स्कूल देवली कीर्तिनगर में जलेबी दौड़ प्रतियोगिता एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में प्री-प्राइमरी वर्ग में कक्षा नर्सरी से परिधि ने प्रथम, आयत ने द्वितीय एवं राघव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्री प्राइमरी वर्ग की ड्राइंग प्रतियोगिता में अनमोल राणा ने प्रथम, स्वाति राणा ने द्वितीय एवं पीहू नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय प्रकाश जोशी, विजयलक्ष्मी गोदियाल, गीतिका बहुगुणा, शकुतला पोखरियाल, सुधा बिष्ट, पंकज कुमार, कुलदीप कुमार व प्रीति और मौजूद रहे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *