छह दिसंबर को मनाया जाएगा परिनिर्वाण दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति की बैठक में परिनिर्वाण दिवस को मनाए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समिति के कुछ लोगो द्वारा अपने निजी स्वार्थों के लिए पुराने लोगो का दुरुप्रयोग किया जा रहा हैप्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति की बैठक में परिनिर्वाण दिवस को मनाए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समिति के कुछ लोगो द्वारा अपने निजी स्वार्थों के लिए पुराने लोगो का दुरुप्रयोग किया जा रहा है।
रविवार को डा.भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर आयोजित बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि 6 दिसंबर को डा.भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान समिति के पदाधिकारियो ने कहा कि पिछले दिनो पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया था। कहा कि कुछ लोगों द्वारा अपने निजी स्वार्थों के लिए पुराने लोगों का दुरुप्रयोग किया जा रहा है। कहा कि पुरानी कार्यकारिणी द्वारा निर्मित लोगों के ग्रुप को बदलना आवश्यक है। बैठक में समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र शाह, महासचिव राजेश शाह, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव हरीशचंद्र कोहली, कोषाध्यक्ष हुकुम सिंह टम्टा, अजय कुमार, हरीशचंद्र आर्य, भक्तिशाह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *