सरस्वती विहार में नगर निगम की खाली जमीन पर बने पार्क

Spread the love

देहरादून। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून के पदाधिकारियों ने सोमवार को मेयर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कालोनी में खाली पड़ी निगम की जमीन पर पार्क बनवाने की मांग उठाई। समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट ने कहा कि सरस्वती विहार ब्लक सी लेन नंबर 4 में नगर निगम की खाली भूमि पर पार्क बनने से वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों समेत स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वरिष्ठ नागरिक यहां टहल सकेंगे व बच्चे खेल सकेंगे। सचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि फिलहाल पार्क नहीं होने से कालोनीवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में पार्क निर्माण के लिए नगर आयुक्त की ओर से शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। मेयर सुनील उनियाल गामा ने लोगों को निगम के स्तर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान समिति के अनूप सिंह फर्त्याल, दिनेश जुयाल, सुमेर चंद रमोला, आरडी चमोली, दिनेश भट्ट, बलबीर सिंह राणा, कुंवर सिंह भंडारी आदि मौजू थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *