नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करना पड़ा मंहगा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीपीयू टीम के साथ दो टीमों का गठन करते हुए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने नो पार्किंग जाने में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। यातायात बाधित करने वाले वाहनों का मौके पर ही पुलिस द्वारा ट्रैफिक आई ऐप से चालान किया गया। इस दौरान करीब दर्जनभर वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। कोतवाल एनके भटट, एसएसआई संतोष पैंथवाल ने बताया कि नो पार्किंग जोन और यातायात बाधित करने वाले वाहनों का चालान किया गया है। कहा कि सभी अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थान में ही पार्क करें और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *