श्रीनगर गढ़वाल : मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को पार्किंग के लिए भटकना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से टीचिंग बेस अस्पताल परिसर में जल्द मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि अस्पताल परिसर में मौजूद पुराने गैरेज वाली जमीन पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। करीब तीन मंजिला पार्किंग का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए करीब सवा दो करोड़ रुपये की डीपीआर को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। करीब 40 चौपहिया वाहन व 60 दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। (एजेंसी)