जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दशकों बाद भी मोटर नगर गड्ढे में निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर क्षेत्रीय लोगों ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि उक्त गड्ढे को भरकर पार्किंग स्थल बनाया जाना चाहिए। इससे क्षेत्रीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
किसान नेता पातीराम ध्यानी की ओर से जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि पूर्व में मोटर नगर से वाहन संचालित होते थे, जिस कारण सड़कों पर जाम नहीं लगता था। लेकिन, पिछले करीब सवा दशक से मोटर नगर में बस अड्डे के नाम पर एक गड्डा कर दिया गया है। इधर, तमाम वाहनों का संचालन शहर की सड़कों से हो रहा है, जिससे शहर में हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है।