संसद की लड़ाई सडक़ पर, सांसदों के निलंबन के खिलाफ जंतर-मंतर पर गठबंधन का प्रदर्शन

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। संसद का संग्राम सडक़ पर आ गया है। सांसदों के निलंबन पर शुक्रवार को इंडिया गठबंधन ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, बल्कि देश भर में किया जा रहा है। जंतर मंतर पर तमाम बड़े नेता जुटे हुए हैं और सांसदों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन की यह चिंगारी हिमाचल में भी सुलग रही है।
कांग्रेस ने हमीरपुर शहर में रैली निकाल कर गांधी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं और लोकतंत्र को समाप्त करने पर लगी हुई है। इसका कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। बता दें कि संसद में हुए हमले के बाद के सांसदों को लोकसभा तथा राज्यसभा से निलंबित किया गया है। सांसदों को निलंबित करने के विरोध में प्रदेश भर में जिला स्तर पर कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रही है। जिला अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की अगवाई में हुए इस प्रदर्शन में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *