पुरानी पेंशन बहाली के लिए संसद मार्च 10 अगस्त को, तैयारियां जुटा मोर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगामी 10 अगस्त को नई दिल्ली में संसद मार्च करेगा। इसकी तैयारियां जोरो पर चल रही है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि तीन दर्जन से अधिक संगठन पुरानी पेंशन बहाली हेतु संयुक्त रूप से आंदोलन कर रहे हैं।
मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि मोर्चे द्वारा लंबे समय से उत्तराखंड के कार्मिकों के हित में लड़ाई लड़ी जा रही है। जिसके निम्मित प्रदेश सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार तक पुरानी पेंशन बहाली की मांग हेतु 10 अगस्त को संसद मार्च किया जा रहा है। मोर्चे के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि मोर्चे द्वारा लगातार पुरानी पेंशन बहाली की आवाज उठाई जा रही है। अब दिल्ली में भी मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली की आवाज उठायी जा रही है। उन्होंने ससंद मार्च में प्रदेश के समस्त कार्मिकों से प्रतिभाग करने की अपील की। प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत ने कहा अब कर्मचारी आर-पार के मूड में हैं कर्मचारी हर हाल में पुरानी पेंशन बहाली चाहता है। गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश भट्ट ने कहा कि मोर्चे द्वारा उत्तराखंड प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली संसद मार्च की तैयारियां जोर-शोर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *