प्रशिक्षणार्थियों को डिजिटल साक्षरता अधिमूल्यन प्रमाण पत्र वितरित किये

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नगर निगम के वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडीचौड़ स्थित विश्वकर्मा सीएससी सेंटर में प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत 14 से 60 वर्ष तक के लगभग चार दर्जन प्रशिक्षणार्थियों को डिजिटल साक्षरता अधिमूल्यन प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कंट्रोलर संजीव कुमार ने बताया कि इन लोगों को 15 दिन का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया था। यह प्रमाण पत्र इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एमईआईटीवाई भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान पीएमजी दिशा के अंतर्गत राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक की आम सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा मार्च 2021 में आयोजित डिजिटल साक्षरता का अधिमूल्यन की परीक्षा को सफलता पूर्वक उत्र्तीण करने पर दिये गये है। पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि वर्तमान में डिजिटल अभियान के अंतर्गत इन बच्चों को 15 दिन का प्रशिक्षण विश्वकर्मा सीएससी सेंटर में दिया गया था, ताकि प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत के सपने को साकार किया जा सके। इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह, पार्षद जगदीश मेहरा, पार्षद राकेश बिष्ट, पार्षद विवेक शाह, पार्षद अमित नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चंद, हरि सिंह रावत, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी शाह, राजेंद्र सिंह चौहान, नयन सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *