कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहा पुलिया का हिस्सा, खतरा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य पांचवे मील के समीप टूट गदेरा उफान पर आने से पुलिया का एक हिस्सा बह गया। सूचना के बाद पहुंची लोक निर्माण विभाग की टीम ने तिरपाल डालकर बचे हुए हिस्से को सुरक्षित किया। वहीं, पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में खतरा बना हुआ है।
भारी बारिश और गदेरा उफान पर आने से कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य पांचवे मील से आगे एक पुलिया की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दो जगहों पर हाईवे का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया। शनिवार सुबह सूचना मिलते ही एनएच खंड के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और डिमार्केशन कर यातायात को सुचारू कराया। इस दौरान करीब एक घंटा यातायात बाधित रहा। उधर, पर्वतीय क्षेत्र में दुगड्डा की तीन, बैजरो की सात व लैंसडौन की 11 सड़कों पर मलबा आने के कारण आवागमन बाधित है। लोगों को यहां पैदल आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *