ग्राम पंचायत के विकास के लिए ग्राम वासियों की सहभागिता जरूरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत ओलना की खुली बैठक ग्राम पंचायत प्रधान महिपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी कुलदेव राणा ने कहा कि जन्म, मृत्यु प्रमाण, परिवार रजिस्टर नकल जैसे महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र समय रहते ग्राम पंचायत के अभिलेखों में पंजीकृत कर प्रमाण पत्र निर्गत करा ले। उन्होंने प्रमाण पत्रों की निर्गत करने की समय सीमा के बारे में जानकारी दी। कहा कि राशन कार्डों के सत्यापन और केवाईसी वर्तमान में गतिमान है समय रहते करा लें।
ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम पंचायत में नवीन पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवनों के लिए भूमि चयन करने और निर्माण में सहभागिता की अपील की। कहा कि ग्राम पंचायत को मिलने वाली राज्यवित्त की धनराशि को विकास में जन सामुदायिक के हित में सबकी सहमति में कार्य योजनाओं को चयन किया जाए। ग्राम विकास अधिकारी दीपेश नेगी ने मनरेगा के तहत काश्तकारों को गौशाला, मुर्गी बाड़ा, पीएम आवास, भूमि समतलीकरण, पक्के और कच्चे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पारदर्शिता से नए वर्ष की कार्य योजनाओं को जनहित में चयन करवाने में ग्राम वासियों की सहभागिता जरूरी बताया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के पीएलवी जगमोहन डांगी ने नालसा एवं सालसा के तहत जरूरतमंद लोगों को मिलने वाली मुफ्त विधिक सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक पीतांबर सिंह चौहान से जल संस्थान द्वारा जबरन दबाव बनाकर 15000 पानी का बिल वसूला जा रहा था। जिसे पीएलवी जगमोहन डांगी द्वारा स्थायी लोक अदालत में वाद दायर किया गया, जहां तुरंत सुनवाई हुई और पीतांबर सिंह चौहान के पक्ष में निर्णय सुनाया गया और जहां जल संस्थान ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए। बिल गलती से भेजनी की बात स्वीकार की। इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर निशा रावत, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू भट्ट सहित भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिक महिलाएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *