होटल में चल रही थी पार्टी, जिस्मफरोशी की सूचना पर पहुंची पुलिस

Spread the love

हरिद्वार। शिवालिक नगर में एक होटल में जिस्मफरोशी की सूचना पर पुलिस हलकान रही। पुलिस की जांच में मामला जिस्मफरोशी का नहीं बल्कि शराब पार्टी का निकला। पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर के दस युवक-युवतियों का पुलिस ऐक्ट में चालान कर उनके चौपहिया वाहन सीज कर दिए। पुलिस को शुक्रवार देररात सूचना मिली कि शिवालिक नगर के एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी, गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत, एसआई पूजा मेहरा की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने होटल के कमरे खंगाल लिए लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *