पर्यटकों को होंगे कुमाऊंनी संस्कृति के दीदार

Spread the love

पिथौरागढ़। देश-विदेश से गंगोलीहाट पहुंचने वाले पर्यटकों को अब क्षेत्र में पहुंचते ही कुमाऊंनी संस्कृति के दीदार होंगे। नगर पंचायत ने बाजार में रंगाई-पुताई कर पहाड़ की संस्कृति को पेटिंग के माध्यम से दीवारों में उकेरा है। जिसमें कुमाऊ संस्कृति के जुड़े विभिन्न परिधान, लोक कला व अन्य सामाग्री को दर्शाया गया है।
गंगोलीहाट नगर पंचायत ने कुमाऊंनी संस्कृति के सरंक्षण और प्रचार प्रचार के लिए वॉल पेटिंग मुहिम शुरू की है। नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा और हाटकालिका मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। स्थानीय लोगों के साथ ही देश-विदेश से पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु व पर्यटक बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचते हैं। ऐसे में लोगों को कुमाऊ की संस्कृति को जान सके, इसके लिए उन्होंने बाजार के मुख्य मार्गो की दीवारों में पहाड़ को संस्कृति को उजागर किया है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को कुमाऊ संस्कृति को जान सके। उन्होंने दीवारों में पहाड़ की पहचान रंगीला पिछौडा, वाद्य यंत्र, छलिया नृत्य व पहाड़ की जीवन शैली से जुड़ी वस्तुओ के चित्र बनाए हैं। इसके साथ ही पेंटिग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है। अपनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए नगर पंचायत की इस पहल की लोगों ने सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *