पर्यावरण संरक्षण राज्यमंत्री ने पालिका में ली बैठक

Spread the love

चम्पावत। टनकपुर में बुधवार को नगरीय पर्यावरण संरक्षण राज्यमंत्री प्रकाश चंद हरबोला ने नगर पालिका समेत अन्य जगहों का निरीक्षण कर पालिका के अधिकारियों को कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को जैविक और अजैविक कूड़े के निस्तारण से संबंधित जानकारी दी। पर्यावरण संरक्षण के लिए उपाध्यक्ष हरबोला ने पालिका के सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद देर शाम उन्होंने टनकपुर स्थित स्टोन क्रशर और टचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पालिका कर्मचारियों को कूड़े के निस्तारण की जानकारी दी साथ ही नगर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के टिप्स भी दिए। इसके बाद उन्होंने कुछ देर तक पालिका के कार्यो की भी समीक्षा की। नगर के कई वार्डों में जाकर उन्होंने मौके पर विकास कार्यों का जायजा भी लिया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी डीके शर्मा, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, तहसीलदार खुशबू पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपचंद पाठक,एई एपीएस बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *