पर्यटन मंत्री का दो दिवसीय जनपद भ्रमण 20 अप्रैल से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज आगामी 20 व 21 अप्रैल को जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान मंत्री विभिन्न कार्यों का लोकापर्ण करेगें और जनता की समस्यायें सुनेगें।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार काबीना मंत्री सतपाल महाराज 19 अप्रैल को देहरादून से प्रस्थान कर सांय 6 बजे कोटद्वार पहुंचेंगे और सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में रात्रि विश्राम करेंगे। 20 अप्रैल को काबीना मंत्री प्रात: पौने 9 बजे कोटद्वार से प्रस्थान कर द्वारीखाल पहुंचेंगे। इस दौरान वे ग्वीन बड़ा से ग्वीन छोटा संपर्क मार्ग का लोकार्पण, ग्वीन बड़ा में विधायक निधि से निर्मित स्थलीय विकास कार्यों का लोकार्पण, बारसूड़ी में पीएमजीएसवाई द्वारा निर्माणाधीन द्वारीखाल बारसूड़ी मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करेगें। इसके बाद बाल विकास विभाग के द्वारा राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पोषण किट का वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। तत्पश्चात बारसूड़ी में विधायक निधि से निर्मित मंदिर के स्थलीय विकास कार्य का लोकार्पण भी करेंगे। इसके उपरांत भाजपा के स्थानीय बूथ समितियों, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, कोटलमंडा में महिला मंगल दल को विधायक निधि से स्वीकृत सामग्री का वितरण करेंगे। काबीना मंत्री सतपाल महाराज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सतपुली में रात्रि विश्राम करेंगे। 21 अप्रैल को पयर्टन मंत्री रीठाखाल में भुवनेश्वरी संस्कृत विद्यालय भवन के मरम्मत कार्य व चैधार मंदिर से बिजौली संपर्क मार्ग का लोकार्पण करेगें। इसके बाद पर्यटन मंत्री सेडियाखाल पोखरा ब्लॉक पहुंचेंगे। काबीना मंत्री सतपाल महाराज अपराहन बिलेश्वर महादेव कौथिग मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे पीएमजीएसवाई द्वारा निर्माणाधीन देवराजखाल-खेड़गांव-कुंडील- संगलाकोटी मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *