पौड़ी बाजार में पसरा सन्नाटा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
रविवार को कफ्र्यू के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान केवल मेडिकल की दुकानें ही खुली रही। कफ्र्यू का पालन करवाने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम चेकिंग करती रही।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा रविवार को कफ्र्यू लगाया हुआ है। पौड़ी में भी रविवार को कफ्र्यू का खासा असर देखा गया। शहर के सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। 10 बजे तक दूध व सब्जी की दुकानें खुली रही। 10 बजे के बाद सभी दुकानें बंद कर दी गई। इस दौरान केवल मेडिकल की ही दुकानें खुली रही। कोतवाली पौड़ी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश रावत, तहसीलदार एचएम खंडूड़ी बाजारों का निरीक्षण करते रहे। प्रशासन की टीमें इस दौरान लोगों से घरों पर ही रहने की अपील करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *