कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को पासबुक और आयुष्मान कार्ड सौंपा

Spread the love

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फर चिल्ड्रन योजना के माध्यम से फंड ट्रांसफर किया। दून के एनआईसी सभागार में पीएम केयर फर चिल्ड्रन योजना के लाभार्थी बच्चों को जिलाधिकारी ड़ आर राजेश कुमार ने पासबुक और आयुष्मान कार्ड वितरित किए।
इस योजना के तहत अनाथ बच्चों के बैंक खातों में पीएम केयर्स फंड से छात्रवृत्ति भेजी गई। सरकार ने यह योजना पिछले साल 29 मई को लांच की थी। इसके तहत 11 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 के बीच कोरोना महामारी के चलते अपने माता-पिता, कानूनी अभिभावक, दत्तक माता-पिता या माता या पिता में से किसी एक को खोने वाले बच्चों की मदद की जाती है। दून में कार्यक्रम के दौरान डीएम ड़ आर राजेश कुमार ने कहा कि पीएम केयर फर चिल्ड्रन योजना के लाभार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, छात्रवृत्ति, उच्च कक्षाओं में प्रवेश के लिए किसी प्रकार की असुविधा होने नही दी जाएगी। सभागार में आराध्या राना, अभिषेक गौड़, प्रिया जोशी, रिया भट्ट, सानवी राना, सम्राज सूद, शौर्य सूद, विवेक भट्ट को पासबुक एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। पीएम केयर फर चिल्ड्रन योजना बच्चों को प्रफेशनल कोर्स के लिए उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन भी उपलब्ध कराएगी। रोजमर्रा की दूसरी जरूरतों के लिए अन्य योजनाओं के माध्यम से उनके लिए चार हजार रुपये हर महीने की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर रोड विधायक खजानदास, जिला बाल विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *