पिथौरागढ़। सीमांत से महाकुंभ में स्नान को यात्रियों का एक दल प्रयागराज रवाना हुआ। मंगलवार को पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि 20 यात्रियों का आखिरी दल जिला मुख्यालय से निकला, जो शिवरात्रि के पुण्य अवसर पर त्रिवेणी में स्नान करेगा। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से यहां जाने वाले पूर्व सैनिक और उनके परिवारजन को सुगमता से आवाजाही के साथ ही त्रिवेणी के निकट स्थित सेना कैंप पर रहने, भोजन की उचित व्यवस्था भी करवाई जा रही है। अब तक संगठन आठ दलों के 104 पूर्व सैनिक और परिवारजन को महाकुंभ यात्रा करवा चुका है।