यात्री वाहन पलटा, आठ यात्री घायल

Spread the love

नई टिहरी : ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग स्थित मूल्या गांव में सड़क पर वाहन पलटने से आठ यात्री घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए ऋषिकेश भेजा गया है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 5 बजे केदारनाथ दर्शन से लौट रहा यात्री वाहन मूल्या गांव के निकट अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे वाहन में सवार आठ यात्री चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायल यात्रियों को वाहन से निकाल कर निजी वाहनों से ऋषिकेश भेजा है। वाहन चालक अंकित सिंह पुत्र अवतार सिंह अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग ने बताया कि वह यात्रियों को लेकर सोन प्रयाग से ऋषिकेश जा रहा था। यात्रियों के लिए पुलिस द्वारा तत्काल पहुंचाई गयी मदद पर आभार भी जताया। (एजेेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *