बिना रजिस्ट्रेशन आ रहे यात्री वाहनों को वापस लौटाया

Spread the love

ऋषिकेश। रविवार को रायवाला पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन छोटे वाहन से चारधाम यात्रा पर आने वालों को वापस लौटाया। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया की उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी राज्यों से आए यात्री वाहनों को बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर ना जाने की अपील की गई। कहा कि चारधाम में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। इस वजह से अनलाइन रजिस्ट्रेशन में खलल पड़ा है। अनलाइन रजिट्रेशन कराने के बाद ही नियत तिथि पर यात्रा को आएं। मालूम हो कि अनलाइन फोटोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन बार- बार स्लट फुल होने से बंद हो जा रहा है। इस वजह से तीर्थयात्रियों को यात्रा पंजीकरण में परेशानी हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *