बदरीनाथ हाईवे पर जाम में फंसे रहे वाहन, यात्री परेशान

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग धौलधार में अवरुद्ध होने के चलते गुरुवार को राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन दिनभर फंसे रहे। दोपहर को राजमार्ग कुछ देर के लिए खुलने पर वाहन रुक-रुककर जाम में रेंगते हुए नजर आए। वाहनों की आवाजाही सुचारु होने तक जाम का असर श्रीनगर से कीर्तिनगर-मलेथा तक देखने को मिला। इस दौरान यात्रियों को काफी देर तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजमार्ग बाधित होने से तीर्थयात्रियों को मलेथा और चाका होकर यातायात डाइवर्ट कर भेजा गया। यातायात बाधित होने से ऋषिकेश से चारधाम यात्रा पर निकले यात्रियों को भोजन, पानी की काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी। इस दौरान अखबार, दूध, सब्जी, ब्रेड आदि की आपूर्ति असर भी दिखा। वहीं दोपहर तीन बजे तक मलेथा में राजमार्ग पर वाहन की कतार लगी रही। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *