कोटद्वार रोडवेज डिपो की बसें देहरादून जाने से यात्री परेशान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के लिए कोटद्वार रोडवेज डिपो से 20 बसें देहरादून भेजे जाने से डिपो के पास बसों का टोटा हो गया है। शनिवार को दूसरे दिन भी पटियाला, नोएडा और जमेली की सेवा रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कोटद्वार रोडवेज डिपो से शुक्रवार को ही 20 बसों को केंद्रीय गृहमंत्री की रैली में भेजने के लिए देहरादून में खड़ा करा लिया गया था। इससे डिपो के पास बसों का टोटा हो गया। इसका सीधा असर बस संचालन पर पड़ा। शुक्रवार को पटियाला एवं नोएडा के लिए बस संचालित नहीं की जा सकी। दुगड्डा-डांडामंडी-जमेली रूट के लिए बमुश्किल बस उपलब्ध होने पर बस रवाना की गई। वहीं, शनिवार को भी कोटद्वार से पटियाला एवं नोएडा बस सेवा संचालित नहीं हो सकी। एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि पटियाला व नोएडा को छोड़कर अन्य सभी रूट पर बस सेवा सुचारू रखी गई। रात तक बसें डिपो पहुंच जाएगी। रविवार को सभी रूटों पर बसें भेजी जाएगी। इसके साथ ही होली अवकाश पर घरों पर आए लोग वीकेंड पर लौटना शुरू हो जाएंगे। उन्हें बेहतर बस सेवा देने के लिए कमर कसी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *