जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी-देहलचौरी-श्रीनगर बस सेवा के देहलचौरी से 12 किमी. आगे सड़क मार्ग पर फंस जाने से मुसाफिरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को देहलचौरी से 12 किलोमीटर आगे बस के सड़क मार्ग में गड्ढे में फंस जाने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इसके बाद बस भी स्टार्ट नहीं हो पाई। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नंदकिशोर ने बताया कि पौड़ी-देहलचौरी मार्ग जगह-जगह खस्ताहाल हो रखा है। सड़क पर कई विभाग जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिससे नियमित बस सेवा शनिवार को रास्ते में फंस गई। जिसके चलते यात्रियों को अन्य छोटे वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। उन्होंने सरकार व प्रशासन से जल्द ही इस मार्ग को ठीक करने की मांग उठाई है।