पिथौरागढ़। पवित्र कैलास पर्वत के दर्शन कर भारत लौटा मानसरोवर यात्रा का चौथा दल बेहद उत्साहित रहा। यात्रियों का कहना है कि कैलास पर्वत के दर्शन कर उन्हें स्वर्ग जैसी अनुभूति हुई। सोमवार को यात्रा संपन्न कर मानसरोवर यात्रा का चौथा 48 सदस्यीय दल तकलाकोट से भारत के लिए रवाना हुआ। सुबह नौ बजे के करीब यात्री लिपूलेख दर्रे को पार कर भारतीय सीमा में पहुंचे। यहां आईटीबीपी के जवानों ने यात्रियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। बाद में यात्री गुंजी पहुंचे।