हिमाद्री इम्पोरियम आउलटलेट में यात्रियों को मिलेंगे पहाड़ी उत्पाद

Spread the love

रुद्रप्रयाग। स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले पहाड़ी उत्पादों की बेहतर बिक्री के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराए के लिए मुख्यालय स्थित रुद्रा काम्पलेक्स परिसर में हिमाद्री इम्पोरियम आउटलेट का शुभारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उद्घाटन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे देश विदेश के तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को पहाड़ी उत्पादों को पाने का अच्छा अवसर मिलेगा। सोमवार को जीएमवीएन स्थित रुद्रा काम्पलेक्स में हिमाद्री इम्पोरियम आउटलेट के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जनपद में उत्पादित उत्पादों को एक उचित पहचान उपलब्ध कराए के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि इसमें अवस्थित उद्योग विभाग, षि विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त सहयोग से विभिन्न उत्पादों को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएमवीएन रुद्रा कांपलेक्स नगर के बीचों बीच है। यहां तीर्थ यात्रियों को स्थानीय स्तर एवं उत्तराखंड के अन्य स्थानों पर भी उत्पादित होने वाले उत्पादों को यहां उपलब्ध कराया गया है ताकि तीर्थ यात्री यहां के स्थानीय उत्पादों को खरीदने का मौका मिल सके। साथ ही महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की उचित बिक्री हो सकेगी तथा उनकी आजीविका में भी वृद्घि होगी। उन्होंने कहा कि हिमाद्री इम्पोरियम आउटलेट में स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले मोटे अनाज जिसमें झंगोरा, मंडुवा, चौलाई (रामदाना), बुरांश, माल्टा आदि जूस भी उपलब्ध होगा। इसके साथ ही केदारनाथ धाम सोविनियर तथा स्थानीय स्तर पर तैयार धूप, अगरबत्ती, रिंगाल आदि से तैयार उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इस केंद्र के खुलने से महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान होगें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग एचसी हटवाल, मुख्य षि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण उद्यम वेग वृद्घि परियोजना बीके भट्ट सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *