हिंदू नववर्ष पर किया पथ संचलन

Spread the love

चमोली। हिन्दू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इकाई नारायणबगड़ की ओर से सरस्वती शिशु मन्दिर में एकत्रित होकर ध्वज वन्दना के उपरांन्त पथ संचालन किया गया। जिसमें भारी संख्या में स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग कर नारायणबगड़ मुख्य बाजार और परखाल तिहारे तक पथ संचलन किया गया। वहीं जगह-जगह पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। साथ भारी संख्या में लोग पथ संचलन देखने पहुंचे। हिन्दू नववर्ष और चौत्र मास शुभारम्भ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता सरस्वती शिशु मन्दिर के प्रागण में एकत्रित हुए जहां पर जिला संचालक गणेश मिश्रा और सह जिला कार्यवाहक हिम्मत सिंह चौहान की अगुवाई में दीप प्रज्ज्वलित कर ड़ हेडगेवार के चित्र का माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण के उपरांन्त संघ वन्दना की गई। इस मौके पर जिला संचालक गणेश मिश्रा ने संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिन्दू नववर्ष मनाए जाने और ड़ हेडगेवार की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संघ के बारे में जानकारी प्रदान की गई। वहीं उसके उपरान्त कतारबद्घ स्वयंसेवकों ने बैंड की धुन पर नारायणबगड़ मुख्य बाजार व परखाल तिराहे तक पथ संचलन किया गया व पुन: सरस्वती शिशु मन्दिर में एकत्रित होकर मिष्ठान वितरण के उपरान्त सभा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर खण्ड कार्यवाहक गंगा सिंह, जिला धर्मजागरण प्रमुख नवीन सिलोड़ी, खण्ड सम्पर्क प्रमुख राजेन्द्र बिष्ट, रणजीत सिंह खण्ड़ शारीरिक प्रमुख, यशपाल सिंह नेगी, ड़ हरपाल सिंह नेगी, कमलेश सती, मोनू सती, सुदर्शन कनेरी, विरेन्द्र सिंह, जनार्जन सती, विनोद मलेठा, स्वरूप सिंह सिनवाल, प्रकाश बिष्ट, दलिप सिंह नेगी, नरेन्द्र सिंह सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *