पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य समस्याओं का समाधान हो: पाठक

Spread the love

 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई है। उन्होंने राज्य की नई सरकार के सीएम धामी को उम्मीद जताई है, कि वह पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड की स्थान पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति, संशोधित एसीपी लागू करने, वेतन विसंगति को दूर करेंगे। कहा कि महीने में एक बार सभी संगठनों को भी वार्ता के लिए आमंत्रित करना चाहिए ताकि सभी समस्याओं का समाधान हो सकें। उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के 12 वे मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई की कार्मिकों की समस्या का समाधान होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *