दून अस्पताल में दूसरे दिन भी अल्ट्रासाउंड नहीं, मायूस लौटे मरीज

Spread the love

देहरादून। दून अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को दूसरे दिन भी अल्ट्रासाउंड नहीं हुए और मरीजों को बैरंग मायूस लौटना पड़ा। कई मरीजों ने एतराज जताया और हंगामा भी किया। शुक्रवार एवं शनिवार को निजी एजेंसी के डॉक्टर अभिषेक यादव छुट्टी पर रहे। वहीं, एचओडी डॉ. सौरभ सच्चर भी छुट्टी पर चल रहे हैं। जिससे रोजाना 60 से ज्यादा मरीज वापस लौट रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अवंतिका रमोला आईपीडी में अल्ट्रासाउंड कर रही है। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि सोमवार से दोनों जगह अल्ट्रासाउंड होंगे। पुरानी एजेंसी से कहा गया है कि वह जल्द रेडियोलॉजिस्ट भेजे।
कोरोनेशन में आया पानी, राहत मिली
कोरोनेशन अस्पताल में भूजल का स्तर गिर जाने के बाद अब नए पाइप डलवा दिए गए हैं और पानी की सप्लाई बहाल हो गई है। पीआरओ प्रमोद पंवार ने बताया कि नई बिल्डिंग एवं पुरानी बिल्डिंग में पानी सप्लाई हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *