बेस अस्पताल में सप्ताह भर मिलने लगी मरीजों को डायलिसिस की सुविधा

Spread the love

 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कलेज के अधीन बेस अस्पताल में मरीजों को अब डायलिसिस की सुविधा सप्ताह भर मिलने लगी है। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली। सप्ताह भर सुविधा मिलने से अब मरीजों को महानगरों के अस्पतालों की दौड़ लगाने से भी निजात मिल रही है।
दरअसल, बेस अस्पताल में लंबे समय से डायलिसिस की सुविधा है, लेकिन कभी डक्टरों की कमी और कभी उपकरणों में दिक्कत के चलते यहां मरीजों को नियमित डायलिसिस की सुविधा नहीं मिल पा रहीं थी। सप्ताह में केवल दो दिन ही मरीजों को उक्त सुविधा उपलब्ध थी। जिला अस्पताल के फिजीशियन सप्ताह में दो दिन डायलिसिस करते थे। ऐसे में कई बार मरीजों को मजबूरन बाहर के अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ती थी। इधर, बीते माह से अब डायलिसिस का संचालन हंस फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। इससे अब मार्च मध्य से मरीजों को अस्पताल में सप्ताह भर डायलिसिस की सुविधा मिलने लग गई है। सप्ताह भर डायलिसिस की सुविधा मिलने से मरीजों ने राहत की सांस ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *