श्रीनगर बेस अस्पताल में जल्द मरीजों को मिलेगी एमआरआई की सुविधा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : पहाड़ में मरीजों को अब एमआरआई जैसी जांच के लिए बड़े शहरों का रूख नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि अब मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में एमआरआई मशीन लगाने की कार्यवाही शुरू हो गई है। उक्त मशीन लगने से पौड़ी जिले सहित रूद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में एमआरआई मशीन लगाने की कार्यवाही शुरु कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश बेस चिकित्सालय में एमआरआई मशीन लगाने के लिए मुम्बई से एक टेक्नीकल टीम ने निरीक्षण भी कर दिया है। निरीक्षण में टीम ने अस्पताल में एमआरआई मशीन लगाने हेतु जगह भी चयनित करते हुए स्वीकृति दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *