पत्नी ने जहर खाया तो आहत पति ने खुद को शूट किया, दंपती की खुदकुशी से हल्द्वानी में हड़कंप

Spread the love

हल्द्वानी। हल्द्वानी में दिन दहाड़े पति-पत्नी द्वारा खुदकुशी करने का ससनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध हालात में पहले पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी की उसके बाद प्रपर्टी डीलर पति ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से शूट कर लिया। रविवार दिनदहाड़े रामपुर रोड पर हुई घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। पुलिस अफसर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस खुदकुशी के पीटे के कारणों का पता लगा रही है।
हल्द्वानी में रामपुर रोड पर झारमल पेट्रोल पम्प के बगल की गली में रहने वाले चंद्रप्रकाश प्रपर्टी डीलिंग का काम करते थे। वह घर के प्रथम तल पर रहते थे। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या उनकी पत्नी दीपा(40) ने रविवार दोपहर जहर खा लिया। घर आने पर चंद्रप्रकाश ने पत्नी का शव देखा तो सह नहीं पाए। अवसाद और दुख में उन्होंने खुद को भी लाइसेंसी बंदूक से अपने सिर में गोली मार ली। घटना के समय दोनों अपने फ्लोर पर अकेले थे। पति-पत्नी की आत्महत्या से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर एसपी सिटी, कोतवाल व हीरा नगर चौकी प्रभारी सहित मंगल पड़ाव पुलिस पहुंची है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *