पतरामपुर के पीड़ितों ने धरना स्थल पर दिवाली मनाई

Spread the love

काशीपुर। पतरामपुर में पुनर्वास कराने की मांग को लेकर पिछले ढाई महीने से धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों ने धरना स्थल पर ही दीप जलाकर दीपावली मनाई। उन्होंने पुनर्वास योजना के अंतर्गत आवासीय पट्टे देकर भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों की अनदेखी कर रही है। पीड़ित परिवारों के सदस्य ढाई महीने से प्रदर्शन कर पुनर्वास कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कुलदीप सिंह, अमनप्रीत सिंह, गज्जन सिंह, ठाकुर सिंह, दारा सिंह, गुरु करण सिंह, बलजिंदर सिंह, जगविंदर सिंह, मलकीत सिंह, गुरमीत सिंह ने धरना स्थल पर ही दीप जलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *