जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा और पौड़ी रेंजों में गुलदार की दहशत बनी है। पोखड़ा के देवराड़ी, बगड़ीगाड़, घंडियाल, मटगल आदि गांवों में वन विभाग की टीमें गश्त कर रही है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए यहां पिंजरे लगाने के साथ ही ट्रैप कैमरे लगाएं हुए है।
गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ लक्की शाह ने बताया है कि पोखड़ा के देवराड़ी में ट्रैप कैमरे के साथ ही पिंजरे लगाए गए है और टीम गश्त कर रही है। लेकिन अभी तक गुलदार कैद नहीं हो पाया है। इससे पहले देवराड़ी में गुलदार ट्रैप कैमरे में कैद हुआ था। वहीं पौड़ी रेंज के कोटी, ढांढरी और गजल्ड गांव में भी वन विभाग की टीमें डेरा डाले हुए हैं। कोटी में बीती 20 नवंबर को एक महिला को गुलदार ने मार दिया था, यहां वन विभाग ने पिंजरे में गुलदार को भी कैद किया था। जबकि गजल्ड में वन विभाग की टीम ने एक गुलदार को मार दिया था। वन विभाग ने साथ ही यहां पशुपालकों को चारा भी वितरित किया, ताकि महिलाएं अकेले इस दौरान जंगलों में न जाएं। ढांढरी में वन विभाग को अभी कोई सफलता नहीं मिल पाई। एसडीओ आयशा बिष्ट के मुताबिक कोटी, ढांढरी और गजल्ड में विभाग ने पिंजरे लगाए हुए है। तीनों जगहों पर टीमें तैनात हैं।