पटवारी-कानूनगो ने शुरू की कलमबंद हड़ताल

Spread the love

नई टिहरी। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजेश्वर सेवक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर आज तहसील नैनबाग में राजस्व निरीक्षक राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन पूर्ण कलम बंद हड़ताल में जाने का निर्णय लिया। संघ का कहना है कि जब तक हमारी लंबित मांगों का निराकरण नहीं किया जाता। कलबंद हड़ताल जारी रखेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मांग है कि राजस्व निरीक्षक तथा रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों को एकीत न किए जाने के साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन मान व समान संसाधन दिए जाने के संबंध में राजस्व परिषद न अब तक कोई सार्थक कार्यवाही नहीं की है। राजस्व परिषद ने राजस्व निरीक्षक तथा रजिस्टार कानूनगो के पदों को स्वीत किए जाने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाना संगठन के प्रति अन्याय पूर्ण व्यवहार को दर्शाता है। जिससे समवर्गीय कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है। कानूनगो तहसील नैनबाग उपेंद्र राणा का कहना है कि संगठन की लंबित मांगों का निराकरण त्वरित गति से किया। नहीं तो संगठन अनिश्चितकालीन पूर्ण कलम बंद हड़ताल में रहेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राजस्व परिषद की होगी। इस मौके पर कानूनगो नैनबाग उपेंद्र राणा, राजस्व उपनिरीक्षक नैनबाग धनीलाल लाल, उपनिरीक्षक खरसोन महावीर चौहान, उपनिरीक्षक बिरेंद्र दत्त खंडूरी, राजस्व उप निरीक्षक प्रताप सिंह पवार, सोबत सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *