प्रतियोगिता में पौखाल संकुल रहा अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र सुखरौ में संबधित संकुलों के लिए प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गणित एवं विज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संकुल पौखाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिताबपुर संकुल ने दूसरा और मोटाढ़ाक संकुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में सिताबपुर संकुल ने पहला, संकुल नगर क्षेत्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान आधारित माडल प्रदर्शनी में मोटाढ़ाक संकुल पहले और झंडीचौड़ संकुल दूसरे स्थान पर रहा। अंत में विजेता टीमों को प्रभारी उप शिक्षा अधिकारी सूरत सिंह पंवार, प्रभारी बी आर सी समन्वयक अजय नौडयाल व उमेश कुमार व सुधीर अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *