खो-खो प्रतियोगिता में पौड़ी व नैनीताल रहा अव्वल

Spread the love

कोटद्वार स्टेडियम में आयोजित किया जा रही है प्रतियोगिताएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय स्टेडियम कोटद्वार में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन प्रतियोगिता में पौड़ी व नैनीताल की टीम विजय रही।
राजकीय स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में भी आगे रहना चाहिए। आज प्रदेश के कई युवा बेहतर प्रदर्शन कर अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यार्थियों को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए सरकार भी अपना पूरा प्रयास कर रही है। इस दौरान खो-खो अंडर-17 बालक वर्ग में पौड़ी ने चंपावत को 7-6 से हराया। जबकि, अंडर-19 बालिका वर्ग में नैनीताल ने चमोली को 14-0 से हराया। इस मौके पर रवींद्र सिंह रावत, प्रकारण, मनोज नेगी, संजय सैनी, विनोद पंत, मुकेश सुंद्रियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *